इस साल कान फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड से कई हस्तियों ने डेब्यू किया। अनुष्का शर्मा, सारा अली खान, ईशा गुप्ता, मानुषी छिल्लर, श्रुति हासन, सनी लियोनी और मौनी रॉय ने कान में खूब जलवे दिखाए। शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' के डायरेक्टर एटली ने भी Cannes 2023 में डेब्यू किया। वह पत्नी प्रिया के साथ रेड कार्पेट पर नजर आए।
Atlee और उनकी पत्नी ने ब्लैक कलर के आउटफिट पहने हुए थे। उन्होंने स्माइल करते हुए कान के रेड कार्पेट पर फोटोग्राफर्स को पोज दिए। एटली और उनकी पत्नी की Cannes डेब्यू की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। एटली ने ब्लैक कलर का टक्सिडो पहना था, जबकि पत्नी प्रिया ब्लैक कलर की साड़ी में थीं।
एटली और प्रिया पर फैन्स फिदाएटली और प्रिया की इन तस्वीरों पर फैन्स फिदा हो गए हैं और इस जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं। एटली के अलावा कान फिल्म फेस्टिवल में इस बार अनुराग कश्यप और कनु बहल भी नजर आए। उन्होंने यहां अपनी फिल्म 'केनेडी' का प्रीमियर किया था। फिल्ममेकर विग्नेश सिवन में यहां नजर आए थे।
7 सितंबर को रिलीज होगी 'जवान'बात करें एटली की फिल्म 'जवान' की, तो यह 7 सितंबर को रिलीज होगी। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें शाहरुख खान के अलावा नयनतारा, विजय सेतुपति, अल्लू अर्जुन, प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा और सुनील ग्रोवर भी नजर आएंगे। 'जवान' में विजय सेतुपति एक विलेन के रोल में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में विजय सेतुपति और शाहरुख खान के बीच तगड़ा फेस-ऑफ होगा। 'जवान' में शाहरुख खान डबल रोल में नजर आएंगे।
2023-05-26T14:55:43Z dg43tfdfdgfd