JACKIE SHROFF की वाइफ AYESHA SHROFF के साथ हुआ धोखा, 58 लाख की धोखाधड़ी मामले में पुलिस में लिखवाई शिकायत

Jackie Shroff Wife Cheated Of 58 Lakh: फिल्म अभिनेता जैकी श्रॉफ हिंदी सिनेमा के एक ऐसे अभिनेता हैं। जिनकी हर कोई तारीफ करता है। वो न सिर्फ एक अच्छे एक्टर हैं, बल्कि एक अच्छे इंसान भी हैं। जैकी श्रॉफ का परिवार एक्टिंग के साथ ही मार्शल आर्ट का एक फर्म भी चलाता है। जिसकी देख रेख टाइगर श्रॉफ की मां आयशा और बहन कृष्णा करती हैं। खबर हैं कि टाइगर श्रॉफ की मम्मी आयशा श्रॉफ को इस मार्शल आर्ट फर्म के एक स्टाफ ने लाखों की धोखाधड़ी की है। जिसे लेकर आयशा श्रॉफ ने मुंबई पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।

जानकारी के मुताबिक जैकी श्रॉफ की वाइफ आयशा श्रॉफ ने मुंबई के सांताक्रुज पुलिस थाने में अपनी फर्म के एक स्टाफ के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। ये शख्स मार्शल आर्ट फर्म के मुखिया के तौर पर काम करता है जिसका नाम एलन फर्नांडिस है। रिपोर्ट्स की माने तो एलन ने मार्शल आर्ट फर्म में 11 प्रमोशनल इवेंट टुर्नामेंट कराने के लिए आयशा श्रॉफ से लाखों रूपये लिए, लेकिन उसके कोई भी प्रमोशनल इवेंट नहीं कराया। जबकि श्रॉफ परिवार उसे लाखों की सैलरी भी पे करता था। श्रॉफ परिवार ने मार्शल आर्ट को प्रमोट और इच्छुक लोगों को उसकी ट्रेनिंग देने के मकसद से इस फर्म को खोला था। जिसे लेकर कई बड़े प्रेस कांफ्रेंस भी हुए हैं। लेकिन फर्म की पॉलिसी को फॉलो करने में वो शख्स नाकाम रहा।

मुंबई की सांताक्रुज पुलिस ने एनल फर्नांडिस के नाम पर आईपीसी की धारा 420,408,465,467 और 468 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इस बारे में शुरूआती जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक कथित शख्स ने करीब 58.53 लाख की धोखाधड़ी फर्म से की है। आपको बता दें कि इससे पहले कुछ इसी तरह शिकार आयशा श्रॉफ पहले भी हो चुकी हैं।

इससे पहले आयशा श्रॉफ का नाम स्टाइल फेम एक्टर साहिल खान के साथ विवादों में आ चुका है। साहिल पर तब करोड़ों रूपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया था। इसके बाद साहिल खान और आयशा श्रॉफ की कुछ ऐसी फोटोज सामने आई। जिससे ये विवाद और बढ़ गया था। बहरहाल अब देखना ये है कि पुलिस की जांच में क्या सच बाहर आता है।

ये भी पढ़े: Nawazuddin Siddiqui की अगली फिल्म Haddi में सभी को रास आ रहा है उनका ट्रांसजेंडर लुक, 6 महीने की कड़ी मेहनत के बाद मिला…

लहरें पर पढ़ें - Jackie Shroff की वाइफ Ayesha Shroff के साथ हुआ धोखा, 58 लाख की धोखाधड़ी मामले में पुलिस में लिखवाई शिकायत

2023-06-10T07:30:09Z dg43tfdfdgfd