MEERUT NEWS : यूपी आई हरियाणा पुलिस के साथ मारपीट, इतनी सी बात पर बढ़ गया विवाद

मेरठ, जागरण ऑनलाइन टीम : रोहटा थाना क्षेत्र के पूठखास में नोटिस तामील कराने पहुंची हरियाणा पुलिस से आरोपितों ने अभद्रता कर हाथापाई की। हरियाणा के सोनीपत के गांव जखोली निवासी महिला ने थाना राई में रोहटा थाने के पूठखास गांव निवासी पति पुनीत व उसके परिवार के लोगों पर मुकदमा दर्ज करवाया था।

शुक्रवार को थाना राई से एएसआइ सुमन व एसपीओ राजकुमार ने रोहटा थाने में आमद दर्ज कराई। इसके बाद कांस्टेबल टोनी के साथ पूठखास गांव में आरोपित के घर पहुंचे और नोटिस देने के लिए उसे बाहर बुलाया। बाहर आते ही कहासुनी हुई और आरोपित व उसके स्जवन ने पुलिस से अभद्रता कर दी।

ग्रामीणों ने बताया कि विरोध करने पर हरियाणा पुलिस के साथ हाथापाई की गई। इसके बाद पुलिस आरोपित को लेकर थाने पहुंची और एएसआइ ने तहरीर दी। रोहटा थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मात्र कहासुनी हुई थी।

2023-06-09T13:35:14Z dg43tfdfdgfd