THE WITCHER SEASON 3 TRAILER: नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज का ट्रेलर आउट, जानें- कब से स्ट्रीम होगा तीसरा सीजन?

नई दिल्ली, जेएनएन। नेटफ्लिक्स की एडवेंचर फैंटेसी एक्शन सीरीज द विचर का तीसरा सीजन रिलीज के लिए तैयार है। शुक्रवार को इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। सीरीज में हैनरी कैविल द विचर का टाइटल रोल निभाते हैं। यह उनका आखिरी सीजन है और रिपोर्ट्स की माने तो कैविल को इस सीजन में शानदार विदाई दी जाएगी। द विचर का तीसरा सीजन दो भागों में स्ट्रीम किया जा रहा है।

पहला भाग 29 जून और दूसरा 27 जुलाई को रिलीज किया जा रहा है। शो में हैनरी जेराल्ट ऑफ रिविया का किरदार निभाते हैं। यह एक मॉन्स्टर हंटर है, जिसे जादुई शक्ति ताकतवर बनाया गया है। शो में आन्या चलोत्रा वेंजरबर्ग की येनेफर के किरदार में हैं। इसका पहला सीजन 2019 और दूसरा 2021 में आया था।

2023-06-09T08:14:59Z dg43tfdfdgfd