Entertainment News LIVE Updates 26th May: नमस्कार, आप जनसत्ता.कॉम पढ़ रहे हैं। आज के दिन की शुरुआत शाहरुख खान और संजय लीला भंसाली की जोड़ी से करते हैं। दोनों की जोड़ी एक बार फिर से साथ काम करते हुए नजर आने वाली है। 20 साल से भी ज्यादा बाद दोनों एक बार फिर से स्क्रीन पर बवाल मचाने को तैयार हैं। कहा जा रहा है कि किंग खान, संजय लीला के साथ फेमस इंडियन कवि सुधीर लुधियानवी की बायोपिक में दिखेंगे। दोनों की जोड़ी ने आखिरी बार ‘देवदास’ में काम किया था, जो कि ब्लॉकबस्टर रही थी। इसके साथ ही सनी देओल की मोस्टअवेटेड फिल्म ‘गदर एक प्रेम कथा रिटर्न्स’ का ट्रेलर आज रिलीज किया जाएगा। फिल्म को 9 जून को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। एक्टर ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके इसका ऐलान किया है। जहां आज कान्स 2023 का आखिरी दिन है। वहीं, IIFA 2023 भी शुरू हो चुका है। आज आईफा का दूसरा दिन है। ये 27 मई, शनिवार तक चलेगा। कुछ बॉलीवुड स्टार्स अबु धाबी पहुंच चुके हैं और कुछ पहुंच रहे हैं। मनोरंजन जगत से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहिए।
2023-05-26T01:52:50Z dg43tfdfdgfd