GANGA DUSSEHRA 2023: कृष्ण पूजा में इस तरह करें गंगाजल का प्रयोग

Ganga Dussehra 2023 Par Krishna Puja Mein Aise Kare Gangajal Ka Prayog: 30 मई, दिन मंगलवार को गंगा दशहरा मनाया जाएगा।

मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान और गंगा पूजन करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। व्यक्ति को उसके सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है।

वहीं, गंगा दशहरा के दिन कृष्ण पूजा का भी बहुत महत्व है। इस दिन कृष्ण भगवान की पूजा में गंगाजल का प्रयोग लाभकारी माना गया है।

ऐसे में ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कृष्णा पूजा में किस तरह गंगाजल का इस्तेमाल कर कृष्ण कृपा पाएं।

  • शास्त्रों में बताया गया है कि मां गंगा ब्रह्म देव के कमंडल से उत्पन्न हुई हैं।
  • स्वर्ग से धरती पर आते समय मां गंगा ने श्री विष्णु की चरण वंदना की थी।
  • मां गंगा ने अपने जल से श्री हरि विष्णु के चरणों को स्वच्छ किया था।
यह भी पढ़ें:Ganga Dussehra Kab Hai 2023: कब है गंगा दशहरा? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
  • इसलिए कृष्ण पूजा में गंगाजल का इस्तेमाल वर्जित माना गया है।
  • हालांकि ज्यादातर घरों में कृष्ण पूजा में गंगाजल का प्रयोग होता है।
  • कृष्ण पूजा में गंगाजल का इस्तेमाल चरणामृत बनाने के लिए होता है।
  • श्री कृष्ण के चरण धोने के लिए गंगाजल का प्रयोग कर सकते हैं।
  • मगर श्री कृष्ण के अभिषेक में गंगाजल के उपयोग की मनाही है।
  • कृष्ण अभिषेक या कृष्ण पूजा में तुलसी जल उत्तम माना जाता है।
  • सामान्य जल में तुलसी डालकर कृष्ण अभिषेक करना शुभ माना गया है।
  • यमुना जल से कृष्ण अभिषेक करना भी सर्वश्रेष्ठ बताया गया है।
  • तुलसी जल या यमुना जल से कृष्ण पूजा करने से कृष्ण कृपा मिलती है।
  • गंगा दशहरा के दिन तुलसी जल से कृष्ण पूजा करने से संपन्नता आती है।
  • घर में सुख, शांति (गृह शांति के उपाय), समृद्धि और वैभव का वास स्थापित होता है।
  • गंगा दशहरा के दिन मां गंगा की स्तुति के बाद कृष्ण मंत्रों का जाप करें।
यह भी पढ़ें:Ganga Dussehra 2023 Significance Of 10: जानें गंगा दशहरा पर 10 दान, स्नान और अंक का महत्व
  • ऐसा करने से जीवन के दुख दूर होते हैं और सभी बाधाएं नष्ट होती हैं।
  • गंगा दशहरा के दिन गंगाजल श्री कृष्ण के चरणों के पास रखना चाहिए।
  • शाम के समय उस जल को पीना चाहिए। इससे ग्रह शांत होते हैं।

तो इस तरह करें गंगा दशहरा पर कृष्ण पूजा में गंगाजल का इस्तेमाल। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: freepik, shutterstock

2023-05-26T04:39:36Z dg43tfdfdgfd