SAVITRI JINDAL NET WORTH: नवीन जिंदल के बाद अब उनकी मां सावित्री जिंदल भी बीजेपी से जुड़ी, जानिए देश की सबसे अमीर महिला की कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली: उद्योगपति नवीन जिंदल बीते दिनों कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी से जुड़ गए थे। अब उनकी मां और हरियाणा की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल (Savitri Jindal) भी कांग्रेस को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हैं। सावित्री जिंदल हिसार में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा में शामिल हुईं। ‘फोर्ब्स इंडिया' पत्रिका ने इस साल देश की सर्वाधिक अमीर महिलाओं की लिस्ट में सावित्री जिंदल का नाम शामिल किया था। सावित्री जिंदल के बेटे और उद्योगपति नवीन जिंदल कांग्रेस छोड़कर पहले ही भाजपा में शामिल हो चुके हैं। नवीन को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कुरूक्षेत्र से भाजपा का उम्मीदवार बनाया गया है। ओपी जिंदल समूह (O.P Jindal Group) की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल देश की सबसे अमीर महिला हैं। पति की मृत्यु के बाद से वे सारा कारोबार संभाल रही हैं। उनकी शादी साल 1970 में जिंदल ग्रुप के फाउंडर ओमप्रकाश जिंदल (Omprakash Jindal) के साथ हुई थी। आईए आपको बताते हैं सावित्री जिंदल की नेटवर्थ के बारे में।

कितनी है सावित्री जिंदल की नेटवर्थ

सावित्री जिंदल भारत की सबसे अमीर महिला हैं। वह जिंदल ग्रुप के पूरे कारोबार को संभाल रही हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, मौजूदा समय में सावित्री जिंदल की कुल नेटवर्थ 29.6 अरब डॉलर यानी करीब 2.47 करोड़ रुपये है। दुनिया के टॉप अरबपतियों की लिस्ट में सावित्री जिंदल 56वें स्थान पर हैं। सावित्री जिंदल ने बीते करीब दो साल में जिंदल समूह की संपत्ति में 12 अरब डॉलर का इजाफा कर दिया है। उन्होंने अपनी कंपनी को चार टुकड़ों में बांटा और उसकी जिम्मेदारी अपने चार बेटों पृथ्वीराज जिंदल, सज्जन, रतन और नवीन जिंदल को सौंप दी।

कई सेक्टर में फैला कारोबार

ओपी जिंदल ग्रुप का कारोबार आज कई सेक्टर्स में फैला हुआ है। इसमें एनर्जी, पेंट, सीमेंट, निवेश, इंफ्रास्ट्रक्चर और स्टील आदि शामिल हैं। भारत से बाहर भी जेएसडब्ल्यू ग्रुप का बड़ा कारोबार है। अमेरिका, यूरोप, चिली और यूएई तक कंपनी कारोबार करती है।

सभी लेटेस्ट न्यूज़, बिज़नेस न्यूज़, लोकल न्यूज़, स्पोर्ट्स न्यूज़, दैनिक राशिफ़ल और लाइफस्टाइल अपडेट्स के लिए जुड़ें नवभारत टाइम्स से. हर तरह के वीडियो और रील्स देखें TimesXP पर.

2024-03-29T06:17:47Z dg43tfdfdgfd