BURHANPUR NEWS: शर्मनाक..रिश्ते हुए तार-तार, पिता ही पखवाड़े से कर रहा था 13 साल की बेटी से दुष्कर्म

Burhanpur News: नईदुनिया प्रतिनिधि, बुरहानपुर। खकनार थाना क्षेत्र के एक गांव में सगे पिता द्वारा ही अपनी 13 साल की बेटी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। थाना प्रभारी विनय आर्य ने बताया कि 43 वर्षीय नंदकिशोर कोरकू बीते एक पखवाड़े से अपनी बेटी के साथ खोटा काम कर रहा था। बुधवार रात पड़ोसियों ने उसे बेटी के साथ देख लिया और डायल 100 को सूचना दी।

इसके बाद थाने से पुलिस बल भेजकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। गुरुवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया है। गांव के लोगों ने बताया कि आरोपित के तीन संताने हैं। इनमें सबसे बड़ी बेटी ही है। दो पुत्र 10 और 7 साल के हैं। पड़ोसियों के मुताबिक, आरोपित की पत्नी होली के बाद ही घर में झगड़ा होने के कारण अपने भाई के पास रहने चली गई थी। आरोपित गांव में ही मजदूरी का काम करता था। आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

2024-04-25T09:12:10Z dg43tfdfdgfd