IAS OFFICER VIRAL TWEET: गुटखा खाकर थूकने वालों के लिए IAS अधिकारी ने शेयर किया वीडियो, आंटी का संदेश हुआ वायरल

आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जो एक अहम मुद्दे की ओर नेटिजन्स का ध्यान खींच रहा है। दरअसल उन्होंने एक्स पर एक क्लिप शेयर किया है, जिसमें रेलवे स्टेशन पर एक सफाई कर्मचारी को पान और गुटखे के थूक से सने खंभे को साफ करते हुए देखा जा सकता है। क्लिप में महिला कहती है कि लोगों को काफी समझाया जाता है लेकिन उसके बाद भी वह थूकने से नहीं रुकते हैं और उन्हें ऐसे लोगों की गंदगी साफ करनी होती है।

आईएएस अधिकारी ने की अपील

IAS अधिकारी अवनीश शरण ने गुटखाबाजों के कारनामे का वीडियो माइक्रोब्लॉगिंग साइट ‘एक्स’ पर शेयर किया है। इसके कैप्शन में लिखा है, “कृपया आंटी के संदेश को ‘सही लोगों’ तक पहुंचाएं”। 35 सेकेंड के इस क्लिप में एक महिला सफाई कर्मचारी स्टेशन पर एक खंबे को रगड़कर साफ कर रही है। बातचीत में महिला निराश होकर कहती है कि लोगों से सार्वजनिक क्षेत्र में थूकने से परहेज करने की अपील करने के बावजूद, उन्हें अभी भी उन्हें लोगों की गंदगी को साफ करना पड़ता है।

गुटखेबाजों से परेशान सफाई कर्मचारी

कृपया आंटी के संदेश को ‘सही लोगों’ तक पहुँचायें. pic.twitter.com/0yJ07hP9ve

— Awanish Sharan 🇮🇳 (@AwanishSharan) March 27, 2024

2024-03-29T05:27:34Z dg43tfdfdgfd