MAHABHARAT STORY: सहदेव से क्यों डर गए थे श्रीकृष्ण और दे दिया उसे एक श्राप

महाभारत काल में लगभग सभी किरदार किसी न किसी श्राप से जूझ रहे थे। स्वयं श्रीकृष्ण ने अपने पुत्र को कोढ़ी होने का श्राप दिया था और श्रीकृष्ण की मृत्यु भी एक श्राप के कारण ही हुई। कुछ श्राप तो ऐसे हैं जो आज भी भुगते जा रहे हैं। इन्हीं श्रापों में से एक श्राप का जिक्र मिलता है, जो भगवान् श्रीकृष्ण ने सहदेव को दिया था और ये श्राप उन्होंने क्रोध में नहीं, बल्कि डर की वजह से दिया था। लेकिन सवाल ये है कि आखिर भगवान् श्रीकृष्ण को सहदेव से डरने की क्या जरूरत पड़ गयी। चलिए जानते हैं...

पांडव राजा पाण्डु के पुत्र थे लेकिन पाण्डु को मिले श्राप के कारण वो पाण्डु के वीर्य से नहीं, बल्कि भगवान का आह्वाहन कर जन्में थे। इसलिए, पाण्डु को लगता था कि उनके पुत्रों में उनके सभी गुण और कौशल नहीं आ पाए हैं। वो अपने पुत्रों को अपना ज्ञान और कौशल दे सके,इसलिए उन्होंने अपने पुत्रों के समक्ष ये इच्छा व्यक्त की थी कि जब उनकी मृत्यु हो, तो उनके सभी पुत्र उनके शरीर का मांस खाएं, ताकि सबमें उनके गुण आ सके। जब पाण्डु की मृत्यु हुई, तो कहते हैं कि उसके मृत शरीर का मांस पांचों भाइयों ने मिल बाँट कर खाया था।

वैसे, पांडवों ने अपने पिता का मांस खाया था या नहीं, इसके सम्बन्ध में दो मान्यताएं प्रचलित है। एक मान्यता के अनुसार, अपने पिता की इच्छा का मान रखाते हुए, मांस तो पांचो भाइयों ने खाया था, पर सबसे ज्यादा हिस्सा सहदेव ने खाया था और यही कारण है कि पिता का सबसे अधिक ज्ञान और कौशल सहदेव को प्राप्त हुआ था। जबकि एक दूसरी मान्यता के अनुसार, बाकी पांडवों ने अपने पिटा का मृत शरीर खाने से मना कर दिया लेकिन सहदेव ने पिता की इच्छा का पालन करते हुए उनके मस्तिष्क के तीन हिस्सों को खाया। पहले टुकड़े को खाते ही सहदेव को इतिहास का ज्ञान हुआ, दूसरे टुकड़े को खाने से वर्तमान का और तीसरे टुकड़े को खाते ही भविष्य का। सहदेव त्रिकालदर्शी बन गया था और वह भविष्य की सारी घटनाएँ देख सकता था। सहदेव अपने पांचो भाइयों में सबसे अधिक ज्ञानी था और उसे भविष्य में होने वाली घटनाओ को देखने की शक्ति मिल गई थी।

त्रिकालदर्शी होने के कारण श्रीकृष्ण ने सहदेव को दिया श्रापपौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्री कृष्ण के अलावा केवल सहदेव ही वो शख्स था, जिसे भविष्य में होने वाले महाभारत के युद्ध के बारे में सम्पूर्ण जानकारी थी। भगवान श्री कृष्ण को इस बात का डर था कि कहीं सहदेव ये सारी जानकारी किसी और को न बता दे, इससे भविष्य प्रभावित हो जाएगा। इसलिए, भगवान श्री कृष्ण ने अपने डर की वजह से सहदेव को श्राप दिया था कि यदि उसने भविष्य में होने वाली माहाभारत युद्ध के बारे में किसी को बताया, तो उसकी मृत्यु हो जाएगी।

2024-04-19T02:41:53Z dg43tfdfdgfd