लॉटरी जब्ती के मामले में एक गिरफ्तार

दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर थाना की पुलिस ने मार्च महीने में हुए लॉटरी जब्ती के मामले में भखरुआं तिवारी मुहल्ला से एक नामजद आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित पप्पू तिवारी भखरुआं तिवारी मुहल्ला का रहने वाला है। उसे सब इंस्पेक्टर अमोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया। वह दाउदनगर थाना कांड संख्या 108/24 में नामजद आरोपित है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शहर के बम रोड से 117 बंडल लॉटरी के टिकट के साथ मो. जावेद को गिरफ्तार किया गया था। जिसमें मो.जावेद, पप्पू तिवारी समेत पांच नामजद आरोपित बनाए गए थे।

2024-04-23T17:33:10Z dg43tfdfdgfd